सोमवार, 18 मार्च 2013

समय

अब शायद इस रिश्ते पर पूर्ण विराम लगाना होगा - 
उसने अपने आपको बचाने के लिए 
इन्हीं शब्दों का सहारा लिया था /

रिश्ता - पूर्ण विराम 
दो खिलौने थे उसके लिए 
वह उनके बीच आँख मिचौनी खेलता /

खेलते - खेलते जब वह थक जाता 
वह अपने लिए फिर एक नये रिश्ते तलाशता/
वह रिश्तों के बिना जी नहीं सकता था /

रिश्ते मरते जाते थे 
और वह पूर्ण विराम को अपने कंधों  पर 
लादे भागा जा रहा था 
ना जाने किस सदी की ओर 

वह मैं और आप नहीं 
बल्कि समय था 
जो भागा जा रहा था 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें