कांग्रेस की परेशानी अब दिनों दिन बढती जा रही है / एकाध सालों में कांग्रेस के नेता जिस तरीके से कांग्रेस की नैया चला रहे हैं उससे तो साफ़ पता चल रहा है कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में इनकी नाव डूबने वाली है / जिस तरीके से कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार पर स्टैंड लेते रहे हैं वह उनकी पार्टी के लिये शुभ नहीं है / अब देखिये अन्ना हजारे के अनशन वाले मुद्दे को कांग्रेस के नेताओं ने कैसे हलके ढंग से लिया और कांग्रेस की भद पिट गई / कांग्रेस की सरकार की सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि उसका मुखिया एक ईमानदार छवि वाला व्यक्ति है पर उसका उसके बेईमान सिपहसालारों पर कोई वश नहीं है / सब भ्रष्टाचार की फसल काटने में अपनी भूमिका निभा चुके हैं / उनके जो युवराज हैं , जिन्हें भावी प्रधानमंत्री का ओहदा मिलनेवाला है वे अभी भारतीय राजनीति का ककहरा सीख रहे हैं / ऐसी बात नहीं है कि वे राजनीति में बिलकुल अनाडी हैं बल्कि राजनीति तो उन्हें विरासत में मिली है पर उन्हें अभी बहुत कुछ सीखना है /
अब कल अन्ना ने एक नया अल्टीमेटम कांग्रेस को पकड़ा दिया है कि बिल नहीं तो वोट नहीं / उन्होनें साफ़ साफ़ कह दिया है कि अगर जन लोक पाल विधेयक नहीं लाये तो चुनाव में कांग्रेस का विरोध करेंगे / कांग्रेस की आफत यह है कि अभी आम जनता भी कांग्रेस से थोडा रुष्ट है क्योंकी बढती हुई महंगाई ने उसकी कमर तोड़ दी है और वह देख रही है कि सरकार इस महंगाई को काबू में लाने के लिये कोई खास कदम नहीं उठा रही है/ ऊपर से उसके मंत्रियों के बयान आग में घी का काम कर रहे हैं / अभी गरीबी की जो सीमा -रेखा तय की गई है सरकार के द्वारा उससे सरकार की अच्छी खासी फजीहत हुई है / कांग्रेस की आलाकमान को अब जागना ही पड़ेगा नहीं तो कांग्रेस की लुटिया कांग्रेस के नेता ही डूबा देंगे /