बुधवार, 18 दिसंबर 2013

मेरी समझदारी .....

सारी उम्र मैं दंभ भरता रहा 
 अपनी समझदारी का ...
    अपनी ईमानदारी का....
       अपनी सच्चाई का ......./ 

परंतु सब बेमोल पत्थरों की तरह 
 धरे के धरे रह गये थे
जब तुम खामोशी से 
चली  गईं थीं मेरी दुनिया से /

सारे फ़ैसलें , सारे मसलें 
अनिर्णीत ही रहे 
हमारे दरमियाँ ....
और मैं मन ही मन
खुश होता रहा क़ि
मैं  जीत रहा हूँ 
और तुम हार रही हो 
चूक रही हो.../

परंतु तुम्हारा हारना 
तुम्हारा चूकना 
मेरे लिए मेरी भी हार थी 
मेरा भी चूकना था /




आज मेरे पास 
मेरी समझदारी भी है 
मेरी ईमानदारी 
         मेरी सच्चाई भी 
मेरे साथ ही है /

पर तुम नहीं हो ....
 जाने  सारी उम्र तुम 
मेरे बारे में क्या सोचती रहीं   ..? 

वक्त ही नहीं मिला 
तुमसे यह पूछूँ क़ि 
मैं कैसा लगता हूँ  तुम्हें ? 
तुम शायद  मेरे इस सवाल पर 
मुस्कुरा देती / 

मैं तो यही चाहता था 
क़ि
तुम खिलखिलाती रहो 
एक नदी की तरह /

पर जैसे - जैसे दिन बीतते गये 
मैं परिंदे  की मानिंद 
उड़ता रहा 
कभी इस ठौर तो कभी उस ठौर /

मुझे बहुत कुछ पाना था 
मैं पाता गया ......
मैं तुमसे दूर चला आया था 
और तुम धीरे - धीरे 
एक सर्द नदी बनती चली गईं थीं



प्यार ...

दस - बारह साल बाद 
मुझे याद आया था 
कि 
मेरी जिंदगी नर्क बन चुकी है 

अफ़सोस ......
ऐसा क्यूँ हुआ .....?
कैसे हुआ ...? 
समझ ही नहीं पाया मैं ..../

अचानक एक शब्द उछला...
प्यार "
हाँ ,  हाँ , यही है वह 
जो मुझे घुन की तरह चाता  रहा 
इसने मेरी साँसें छीन ली थी /

अब मैं तैयार हूँ 
मुझे मेरे शत्रु  की पहचान हो गई है 
अब यह मेरे लिए 
........ कुछ  डॉट है /

भींगना दुख की बारिश में

धुन्धवाए हुए आसमान से
धूसर शाम चुपके से तर आती है
मेरे उंघ  रहे कमरे में ...
और उसके साथ उतरता  है
एक गहन अंधेरा
मेरे मन  में /

यह अंधेरा मेरा अपना है
सौपा है इसे " उस " ने
जो उजालों की रहनुमाई में
रंगबिरंगी तितलियाँ उड़ाया करता था /

इस अंधेरे में
खुलते हैं स्मृतियों के बंद झरोखें


जुगनुओं से  चमक उठते  हैं
कुछ सोए हुए दुख ....
और मैं सारी रात
भींग रहा होता हूँ
अपने दुख की बारिश में /